गांगड़तलाई: सल्लोपाट पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 9 पेटी शराब और बीयर जब्त की, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सल्लोपाट थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 9 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की। गिरफ्तार आरोपी मेहुल मछार (21) निवासी गांगड़तलाई के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।