सोनबरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बाइक और 1 स्कूटी से 2400 बोतल नेपाली शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
सोनबरसा (सीतामढ़ी):
सोनबरसा थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जहदी और लक्ष्मीपुर गांव के बीच स्थित पुरन्दाहा-राजबाड़ा पथ पर शराब तस्करी की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी और चार स्प्लेंडर बाइकों सहित भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब बरामद कर तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए तस्करों की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के यमुनिया मुशहरनिया (वार्ड 9) निवासी अशोक कुमार (पिता: विनोद राय), कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया (वार्ड 14) निवासी जयसीलाल महतो (पिता: श्याम महतो) तथा भुतही थाना क्षेत्र के भुतही (वार्ड 3) निवासी नंद किशोर पंडित (पिता: सोनेलाल पंडित) के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि तस्करों के पास से चार हीरो स्प्लेंडर बाइक (BR 30 AM 7282, BR 06 AL 0565, BR 30 U 2247, BR -- AA 6199) और एक स्कूटी (BR 01 ED 1463) जब्त की गई। इन वाहनों पर लदी 19 जूट की बोरियों की तलाशी लेने पर 80 कार्टन में कुल 2400 बोतलें (प्रत्येक 300 मिली) नेपाली देशी शौफी शराब बरामद की गईं।
पुलिस ने सभी वाहनों और शराब को जब्त कर लिया है। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#BiharPolice #SitamarhiNews #Sonbarsa #BiharLiquorBan #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #TrendingNews #LiquorSeized #BiharNews #ViralNews #CrimeUpdate