अमरिया: अमरिया क्षेत्र में किसान ने मोती की खेती शुरू की, लाखों कमाई की उम्मीद
अमरिया ब्लॉक के गांव मिलक सरैदा पट्टी से अच्छी खबर है। यहां के किसान वीरपाल जिले के पहले किसान बने हैं, जिन्होंने तालाब में मोती की खेती शुरू की है। करीब 10 हजार सीप डालकर की जा रही इस खेती में 12 से 18 महीने में मोती तैयार होंगे। लगभग साढ़े 6 लाख की लागत से शुरू इस प्रोजेक्ट से 13 लाख 80 हजार रुपये तक मुनाफे की उम्मीद है।