आज़मगढ़: लगातार आगजनी की घटना को लेकर सूचना के लिए एसपी के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के सीयूजी नंबर को किया गया जारी
SP अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के CUG नंबर को सार्वजनिक करने के साथ सभी क्षेत्र में लोगों के बीच प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है। जनपद में घटने वाली आग लगने की घटना के बारे में तत्काल सूचना के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी का सीयूजी नंबर 9454418366 को जारी किया गया है। कई दिनों से खेतों में आग से लोगों को काफी नुकसान हुआ है।