पटियाली: पटियाली के फैसल नबी ने अपने दादा का सपना साकार किया, MBBS बनते ही परिवार हुआ भावुक
पटियाली कस्बा के मोहल्ला मुल्लाटोला निवासी डॉ. फैसल नबी ने MBBS की पढ़ाई पूरी कर अपने दिवंगत दादा हाजी गुलाम नबी का सपना साकार किया। गुरुवार को आगरा के एफएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में उन्हें डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने डिग्री अपने पिता इस्लाम नबी को समर्पित की, जिससे वह भावुक हो उठे। डॉक्टर फैसल ने कहा कि आगे वह MD की तैयारी करेंगे।