हरिद्वार: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भल्ला कॉलेज के पास विकास प्राधिकरण के कार्यों का किया निरीक्षण
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भल्ला कॉलेज के पास विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया जा रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने HRDA के कामों की सराहना करते हुए कहा कि यहां एक ही छत के नीचे सभी तरह के खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका मिलेगा। जिससे आने वाले समय में हरिद्वार जैसी जगह खेलों के क्षेत्र में भी जानी जायेगी।