हरिद्वार: ब्रह्मपुरी में बच्चा चुराने के आरोपी अपहरणकर्ता की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में बच्चा चोरी के आरोप में मोहल्ले वालों ने एक युवक को पकड़ लिया और आरोपी की पिटाई कर दी। जिसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी बच्चे का अपरहण कर आगे बेचने की फिराक में था। देरी से मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। आरोपी अपहरणकर्ता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा चुका है।