हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने शंकर आश्रम तिराहे के पास महिला के साथ हुई लूट का खुलासा, एक किशोर ने दिया था वारदात को अंजाम
ज्वालापुर पुलिस ने आज शंकर आश्रम तिराहे के पास महिला के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। एक किशोर ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके कब्जे से लूटे गए आभूषण और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लेकर उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर दिया। बता दे कि 3 सितंबर वारदात का सीसीटीवी वायरल हुआ था।