दतिया नगर: शिल्पा शेट्टी पति संग दतिया पहुंचीं, पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना, मां बगलामुखी का लिया आशीर्वाद
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शुक्रवार को दतिया पहुंचीं, जहां उन्होंने शाम करीब साढ़े 07 बजे विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी के दर्शन किए। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। शिल्पा शेट्टी ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की।