फतुहा: नरैना बांध से सुल्तानपुर गांव जाते समय गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत
Fatwah, Patna | Sep 7, 2026 नरैना बांध से सुल्तानपुर गांव जाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण एक युवक की डूब कर मौत हो गई है। युवक सुल्तानपुर गांव निवासी धुरी मालाकार के 18 वर्षीय पुत्र वीरू कुमार है। पुनपुन नदी में उफान होने के कारण सुल्तानपुर पथ पर काफी पानी चढ़ गया है। मृतक वीरू पानी में घुसकर अपना घर जा रहा था इसी क्रम में यह घटना घटी है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।