नावानगर: प्रखंड मुख्यालय में जीविका दीदियों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
नावानगर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रंगोली प्रतियोगिता एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसके बाद सभी कर्मी एवं जीविका दीदियों ने शपथ ली। जीविका के बीपीएम ने बताया कि जीविका दीदी आगामी 1 जून को मतदान के महापर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेंगी।