धोरैया: कुशमाहा गांव में जीविका और पशुपालन विभाग के सहयोग से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
Dhuraiya, Banka | Dec 12, 2025 कुशमाहा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ढाई सौ से अधिक पशुओं की निःशुल्क जांच, उपचार तथा दवाइयों का वितरण किया गया.यह शिविर जीविका और पशुपालन विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जीविका की बीपीएम शबाना परवीन मौजूद रही.