कुलपहाड़: 10 दिन से अंधेरे में दलित बस्ती, बिजली को लेकर ग्रामीणों का हंगामा,क्लहुआ का मामला#jansamasya
ग्राम किल्हौवा की दलित बस्ती और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक की टक्कर से पोल, ट्रांसफार्मर और लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद भी विभाग ने मरम्मत नहीं कराई। शुक्रवार को ग्रामीण पनवाड़ी पावर हाउस पहुंचे और एसडीओ को ज्ञापन देने के लिए घंटों इंतजार किया, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।