गोविंद विहार में माँ ज्वाला जी की पावन ज्योत का श्रद्धापूर्वक स्वागत
प्रवीन मित्तल ने वार्डवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
जीरकपुर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: सांझ की ज्योत यात्रा के सातवें दिन वार्ड नंबर 31 के गोविंद विहार में माँ ज्वाला जी की पावन ज्योत का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीन मित्तल ने माँ ज्वाला जी की पावन ज्योत के दर्शन कर माता रानी के श्रीचरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रवीन मित्तल ने कहा कि माँ ज्वाला जी की पावन ज्योत के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों को आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं।
उन्होंने माँ ज्वाला जी से समस्त वार्डवासियों एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की �