गरोठ: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पास गरोठ पुलिस ने गौवंश तस्करी के आरोप में 3 आरोपियों को पकड़ा
गरोठ थाना पुलिस ने 11 जून को 8 लेन टोल के पास कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बैलों को क्रूरता पूर्वक भरकर वध के लिए ले जाया जा रहा है। जांच के दौरान महिंद्रा पिकअप क्रमांक GJ-23-Y-7228 से 4 बैल बरामद किए गए।