कोटा की योग शिक्षिका शुभांगी गालव समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल बनकर उभरी हैं। केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में योग शिक्षिका के रूप में कार्यरत शुभांगी पिछले पांच वर्षों से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण देकर स्वस्थ जीवन का संदेश दे रही हैं। पतंजलि यूनिवर्सिटी से योग शिक्षा प्राप्त शुभांगी कोरोना काल के अनुभव से प्रेरित होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी हैं। वे जिम, पार्कों और स्कूलों में जाकर लोगों को योग और प्राणायाम का महत्व समझाती हैं। अब तक 100 से अधिक लोग उनके शिविरों से लाभान्वित हो चुके हैं। उनका मानना है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है और बचपन से योग अपनाने से आने वाली पीढ़ी अधिक स्वस्थ, आत्मविश्वासी और मानसिक रूप से मजबूत बन सकती है।
Ladpura, Kota | Jun 21, 2026