गोहद: गोहद के शासकीय कन्या विद्यालय में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कन्या विद्यालय की टीम ने पहला स्थान पाया
Gohad, Bhind | Oct 1, 2026 भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवार को 12 बजे कन्या विद्यालय गोहद में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं की टीमों ने सहभागिता कर हिंदी एवं संस्कृत गीतों की शानदार सामूहिक प्रस्तुतियां दीं।