गम्हरिया: थाना परिसर में चौकीदार परेड आयोजित, अपराध पर निगरानी के दिए निर्देश
गम्हरिया थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष राघव शरण की अध्यक्षता में आयोजित परेड में चौकीदार शामिल हुए। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ, किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने का निर्देश दिया गया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।