गाज़ियाबाद: जीटी रोड पर सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में मजार देख भड़कीं मेयर सुनीता दयाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
जीटी रोड मोहन नगर की तरफ जाते वक्त शहीद स्थल नया गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन से थोड़ा पहले सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट की जमीन पर सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट की जमीन पर मजार देख शुक्रवार दोपहर महापौर सुनीता दयाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद व्यक्ति जमकर फटकार लगाई। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।