दाउदनगर: अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन, डीलरों ने भखरुआं मोड़ पर मुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री का किया पुतला दहन
अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के तत्वाधान में डीलरों ने दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ पर मुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति मंत्री का पुतला दहन किया। बुधवार के दोपहर 1:00 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर से नारेबाजी करते हुए डीलर भखरुआं मोड़ पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया।बताया गया कि 8 सूत्री मांगों को लेकर वे लोग हड़ताल पर हैं।