लखीसराय: अशोक धाम महोत्सव के रिकनेक्ट लखीसराय सत्र में देश-विदेश से प्रतिष्ठित हस्तियां होंगी शामिल
सोमवार को लखीसराय में अशोक धाम महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ. इस महोत्सव अंतर्गत आयोजित रिकनेक्ट लखीसराय सत्र में देश-विदेश की प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई है. IPRD द्वारा सोमवार की अपराह्न 7:14 बजे जारी प्रेस ब्रीफ मैं इसकी जानकारी दी गई.डीएम मिथिलेश मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित यह विशेष सत्र उल्लेखनीय रहा.