ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाने की पुलिस ने युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार की सुबह जगतपुर पुलिस ने बताया कि, क्षेत्र के पूरे गरीब मजरे पारी गाँव के विपिन यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसे शारदा नहर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।