बंजरिया: बंजरिया में वन विभाग द्वारा सूखे पेड़ काटने की अनुमति देने के बाद भी वनकर्मी पैसे की मांग कर रहे हैं
बंजरिया में वन विभाग के सूखे पेड़ को विभाग द्वारा काटने की अनुमत्ति देने के बाद,वनकर्मियो द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। इसको लेकर गुरुवार एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वनकर्मी 30 हजार रुपए की मांग कर रहे है। जबकि अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि वे उनके कर्मी नही है। अब सवाल उठता है कि विभाग की बाते अन्य को कैसे जानकारी हुई है।