बरहट: बरहट अंचल कार्यालय के गार्ड पर वार्ड सदस्य ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर मारपीट का लगाया आरोप कोर्ट में किया परिवाद
Barhat, Jamui | Feb 25, 2024 बरहट अंचल कार्यालय के गार्ड पर लखैय पंचायत के वार्ड सदस्य शंभू कुमार दास ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट करने का आरोप लगा है। इसको लेकर वार्ड सदस्य ने शनिवार को जमुई कोर्ट में गार्ड नसीम अंसारी के खिलाफ परिवाद दायर किया है।