कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बड़ेकनेरा रोड स्थित कॉटन गद्दा निर्माण इकाई की स्थापना के लिए संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर गद्दे एवं तकिए के निर्माण के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध कराने, कार्यस्थल को सुव्यवस्थित विकसित करने तथा मांग के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को चरणबद्ध प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। इसके बाद उन्होंने एनसीसी मैदान के समीप निर्माणाधीन मल्टीयूटिलिटी सेंटर का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
कौशल विकास, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
#Kondagaon #SkillDevelopment #Employment #WomenEmpowerment #Livelihood GoodGovernance
80 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 5, 2026