कानपुर देहात में रूरा रेलवे स्टेशन का VIDEO VIRAL!
रूरा रेलवे स्टेशन पर एक ई-रिक्शा चालक से कथित तौर पर ₹2 हजार लेने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
पीड़ित हिमांशु उर्फ गोलू कमल का आरोप है कि वह यात्री को छोड़ने के लिए प्लेटफॉर्म तक गया था। वापस लौटने पर उसका ई-रिक्शा रेलवे चौकी पर खड़ा मिला। आरोप है कि ₹2 हजार देने के बाद ही ई-रिक्शा छोड़ा गया।
हालांकि, वायरल वीडियो और ₹2 हजार लिए जाने के आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
.
.
#KanpurDehat #Rura #RuraRailwayStation #KanpurNews