कानपुर देहात में सर्राफा व्यापारी की मौत पर बवाल, शव रखकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा!
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी अमन भदौरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
परिवार का आरोप है कि पहले हुए विवाद में पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा लिखने का दबाव बनाकर समझौता कराया गया। इसके कुछ दिन बाद अमन संदिग्ध हालत में घायल मिला और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल अमन की मौत हत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगा।
.
.
#KanpurDehat #KanpurNews #BreakingNews #AmanBhadauria #Gajner