महादेवपुर घाट पर अंतिम यात्रा के दौरान फायरिंग! वीडियो ने मचाया हड़कंप
नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेवपुर घाट पर एक शव यात्रा के दौरान कथित रूप से हथियार से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जगतपुर गांव निवासी भावेश यादव की माता के निधन के बाद निकाली गई शव यात्रा के दौरान यह फायरिंग की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी भावेश यादव की माता का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा महादेवपुर घाट पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से हथियार से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग होती हुई न