कैसरगंज: कैसरगंज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
कैसरगंज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अब्दुल कादिर को टक्कर मार दी। घर से टहलने के लिए जरवल से कैसरगंज निकला हुआ था, तभी कैसरगंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।