कैसरगंज: कहराई गांव में अज्ञात कारणों से फूस के मकान में लगी आग, पीड़ित के पुत्र ने थाने पर दी तहरीर
कैसरगंज के कहराई निवासी एक ग्रामीण के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान में सो रहा ग्रामीण व 4 मवेशी भी झुलसकर घायल हो गए। वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुत्र ने गांव के 5 लोगों पर जमीनी रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।