कैसरगंज: गंडारा व हीसामपुर गांव में एसडीएम और कैसरगंज सीओ ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
गंडारा व हिसामपुर गांव में गुरुवार को एसडीएम पंकज दीक्षित और पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड़ ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों के रास्ते का भी जायजा लिया। एसडीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।