कैसरगंज: गजाधरपुर पंडितपुरवा मार्ग पर नहर पटरी के पास से फखरपुर पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गजाधरपुर पंडितपुरवा मार्ग स्थित नहर पटरी के पास से फखरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। फखरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकने के बाद अभियुक्त सुबाष के पास से अवैध स्मैक बरामद की गई है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया है।