कैसरगंज: लोनियनपुरवा से पत्नी के भरण पोषण से संबंधित मुक़दमे के वांछित वारंटी को कैसरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कैसरगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त लोनियनपुरवा का रहने वाला है। पत्नी के भरण पोषण से संबंधित मुक़दमे में वांछित रहा था जिसको न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है।