महोबा: एसपी ने वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुनीं, थाना प्रभारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Mahoba, Mahoba | Jul 16, 2026 एसपी शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े रहे। एसपी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेकर प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील बनाये।