छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले एक विदेशी नागरिक ने पामगढ़ क्षेत्र की युवती के साथ विवाह किया है।
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में विवाह की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान जिला विवाह अधिकारी की ओर से अपर कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र जारी किया।
विदेशी नागरिक और युवती के विवाह की यह तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत विवाह प्रमाण पत्र जारी होने के बाद दोनों के विवाह को आधिकारिक दस्तावेज भी मिल गया है।
फिलहाल, विदेशी नागरिक का नाम, मूल देश और विवाह से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
#korba #janjgeerchampa #paamgad#chhattisgarh #chhattisgarhupdate24
Korba, Korba | Oct 17, 2026