सादाबाद: सादाबाद में उप जिलाधिकारी ने प्राइवेट अस्पतालों पर की छापेमारी, संचालकों में मचा हड़कंप, दिए आवश्यक निर्देश
गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही लोगों में बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसको लेकर उप जिलाधिकारी सादाबाद संजय कुमार के द्वारा सादाबाद कस्बे में स्थित प्राइवेट हॉस्पिटलों का आकस्मिक निरीक्षण कर अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच करने के साथ ही संचारी रोगों को देखते हुए साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।