शिवपुरी नगर: लखनपुरा गांव में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने खाया ज़हर, पत्नी की हुई मौत; गंभीर हालत में पति का उपचार जारी
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में रहने वाले अखिलेश आदिवासी का झगड़ा अपनी पत्नी राधा आदिवासी से हो गया था। इसके बाद आज सुबह दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गाय जहां रास्ते महिला की मौत हो गई। वही युवक की हालत गंभीर है।