घाटोल: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईसरवाला में नवरात्रि कार्यक्रम एवं साइबर क्राइम व यातायात नियमों की जानकारी दी गई
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईसरवाला में नवरात्रि के उपलक्ष में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस थाना खमेरा के सीआई मिट्ठू लाल रहे। , विशिष्ट अतिथि हेड कांस्टेबल बापू लाल पटेल, ASI कमलेश जी सावड़ा थे। स्वागत प्रधानाचार्य श्रीमती रीना नागर द्वारा किया गया।