सिरसागंज: इटावा रोड पर आरामशीन मालिक ने लकड़ी की चोरी का आरोप लगाकर मजदूर को मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में इटावा रोड पर स्थित एक आरामशीन पर काम करने वाले गाॅव नगला मधे निवासी सर्वेश कुमार मिस्त्री पर रविवार की शाम को आरामशीन मालिक लकड़ी की चोरी का आरोप लगाने लगा। सर्वेश द्वारा इसका विरोध किये जाने पर आरामशीन मालिक ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर सर्वेश के साथ गाली गलौज करते हुए डंडों से मारपीट शुरू कर दी और उसे घायल कर दिया।