सिरसागंज: गाॅव सिरसाखास में मामूली बात पर पति और सास ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़िता ने थाने पहुॅचकर दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गाॅव सिरसाखास निवासी महिला विलकीस के साथ मामूली बात पर उसके पति व सास ने मिलकर मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने पहुॅचकर मामले की तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को जब वह खाना बनाने के लिए घर में आटा लेने आयी तो उसका पति व सास गाली गलौज करते हुए विलकीस के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने थाने में मामले की तहरीर दी है।