डुमरा: जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, मारपीट, साइबर ठगी, पारिवारिक विवाद, थाना स्तर पर लंबित मामलों सहित कई मामलों की सुनवाई की गई।