कोंडागांव: सर्व अनुसूचित जाति वर्ग कोंडागांव गिरौदपुरी धाम अमर गुफा जैतखाम कांड की सीबीआई जांच की करेंगी मांग, लिया गया निर्णय
सोमवार को सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला कोंडागांव के जिला अध्यक्ष धंसराज टंडन के अध्यक्षता में जिला मुख्यालय कोंडागांव में बैठक रखी गई। इस बैठक में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग कोंडागांव ने गिरौदपुरी धाम अमर गुफा जैतखाम कांड की सीबीआई जांच की मांग हेतु कलेक्टर कार्यालय में महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।