कोंडागांव: जिले में क्षीरसागर ने किया मतगणना की तैयारियों का अवलोकन
लोकसभा चुनाव के परिणामों के लिए आगामी 4 जून को मतगणना की जाएगी। इसी कड़ी में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कोण्डागांव जिले के मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया ।क्षीरसागर ने मतगणना स्थल और मतगणना कक्षों की ड्राइंग-डिजाइन का अवलोकन किया और निर्वाचन अभिकर्ताओं की सुविधा के लिए इसे मतगणना स्थल में प्रदर्शित करने को कहा, जिससे