कोंडागांव: कोंडागांव जिले के 28 गांवों के पानी में सामान्य से दोगुना फ्लोराइड के इस्तेमाल से गिर रहे दांत
कोंडागांव जिले के पांच ब्लॉक के 28 गांवों के पानी में फ्लोराइड की ज्यादा मात्रा परेशानी का सबब बन रही है। स्वास्थ्य अमले ने जिले के 494 स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सेहत जांची तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। विभाग ने 21284 बच्चों की जांच की, जिसमें 1664 फ्लोराइड की अधिकता से पीड़ित मिले। इन गांवों में सामान्य से दो गुना तक ज्यादा फ्लोराइड वाला पानी पीने से