मुफ्फसिल पुलिस ने शुक्रवार को नंहकू मंडल टोला के निकट 45 लीटर विदेशी शराब के साथ एक टेम्पो को जब्त कर लिया है। वहीं कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान मोरकाही गांव के भीखन यादव केपुत्र दिनेश यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की शराब तस्कर अवैध शराब के खेप की ड