कोईलवर: कोईलवर अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में तीन मामले आए, दो का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ
भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से शनिवार को कोईलवर अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व पदाधिकारी राजभूषण सिंह की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें दो मामलों का ऑन द स्पोर्ट निष्पादन कर दिया गया। जनता दरबार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चला।