लगातार बारिश से अगस्त्यमुनि के बसंत विहार में जलभराव, घरों में घुसा पानी
रुद्रप्रयाग जिले में देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण अगस्त्यमुनि के बसंत विहार क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बारिश के चलते नाले उफान पर आ गए, जिससे कई घरों में पानी घुस गया। लोगों को अपने घरों से पानी निकालने और सामान सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। #viralreels #facebookreelsviralvideo #weather #rain #uttarakhand #rudraprayag #today #kedarnath