मैनपुरी: करहल के ग्राम डाडा में मामूली कहासुनी होने पर परिवार के लोगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम डाडा निवासी बबलू पुत्र जर्मन सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि मामूली कहा सुनी होने पर परिवार के लोगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित बबलू ने थाना करहल में परिवार के लोगों के खिलाफ शिकायत की। लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई को लेकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है।