आबू रोड: आबूरोड में रेलवे पेंशनर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन का मिला समर्थन
आबूरोड में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संस्थान के बैनर तले बुधवार को रेलवे पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष भानसिंह चौहान के नेतृत्व में पेंशनर्स ने मैनुअल पास जारी करने, कोरोना काल के 18 माह के रोके गए डीए का भुगतान करने और वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की तरह रियायत देने की मांग की है।