अजीतमल: मुखबिर की सूचना पर नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को मुरादगंज ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया
थाना अजीतमल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुरादगंज ओवरब्रिज के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस ने 19 अगस